लोकसभा चुनाव को लेकर CEO की बैठक, इस महीने हो सकती है चुनाव की घोषणा; जानिए क्या है पूरी बात

देशभर में इस साल लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर न सिर्फ राजनीतिक दल बल्कि चुनाव आयोग भी अपनी तैयारी में जूट गया है। ऐसे में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने बिहार सहित सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक अगले सप्ताह आयोजित हो सकती है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह बैठक 11-12 जनवरी को संभावित है।

दरअसल, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार इस बैठक में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के साथ संभावित तारीखों पर चर्चा होगी। बैठक के तत्काल बाद आयोग की टीम बिहार सहित अन्य राज्यों का दौरा करेगी और उसके बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। फरवरी के पहले पखवारे में चुनाव आयोग की टीम बिहार का दौरा कर सकती है।

वहीं, चुनाव के इस बैठक को लेकर जो बातें निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार 2019 की तुलना में थोड़ा पहले चुनाव की घोषणा हो सकती है। उम्मीद है कि इस बार फरवरी के अंतिम सप्ताह या फिर 10 मार्च के पहले चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।2019 में 10 मार्च को चुनाव की घोषणा हुई थी। इस बार होली का पर्व मार्च के अंतिम सप्ताह में है और इसको ध्यान में रखकर तारीखें तय होंगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि -इस बार अप्रैल में ही चुनाव के तीन चरण हो सकते हैं। हालांकि , इस पर अंतिम निर्णय चुनाव आयोग को ही लेना है।

उधर, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गाइडलाइन 21 दिसंबर को ही जारी कर दी है। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्वाचन कार्यों से सीधे तौर पर जुड़े अफसरों को उनके गृह जिलों या उन जिलों में तैनात नहीं किया जाएगा जहां वे लंबे समय तक काम कर चुके हैं। इस दायरे में डीएम-एसपी से लेकर उनसे नीचे के कई पुलिस व प्रशासनिक अफसर आ जाएंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया 31 जनवरी तक पूरी होनी है।

 

ये भी पढ़े..

बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

Share Add as a preferred…

पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

Share Add as a preferred…