विधानसभा का घेराव करने R ब्लॉक पहुंच गए किसान सलाहकार..पुलिस के छूटे पसीने

खबर राजधानी पटना से हैं..यहां किसान सलाहकारों का आन्दोलन शुरू हो गया है.सैकड़ों की संख्या में आये किसान सलाहकार ऑर ब्लॉक के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रही है,वहीं प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस इन्हें हटाने का प्रयास कर रही है।

ये अपनी मांगों को लेकर विधानसभा मार्च करने की तैयारी कर रहें हैं,वहीं मौके पर ज्यादा फोर्स को बुलाया जा रहा है और किसी भी हालत में प्रदर्शनकारियों को आगे बढने से रोका जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया और सभी को आर ब्लाॅक चौराहा से खदेड़ा जा रहा है. वहीं किसान सलाहकारों का कहना है कि सरकार ने 13 साल से हमलोगों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया है. अपनी मांगों को लेकर आज हमलोग विधानसभा का घेराव करने पहुंचे है. अंदर मानसून सत्र चल रहा है, लेकिन हमारे मांगों की ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

    Share Add as a preferred…

    संसद मार्च के बीच बड़ा घटनाक्रम: अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल, सड़क पर बढ़ा सियासी संग्राम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *