सोमालिया कोस्ट के पास हाइजेक हुई MV Lila Norfolk, जहाज पर उतरे नेवी कमांडो ऑपरेशन जारी

सोमालिया कोस्ट के पास हाइजैक हुए एमवी लीला नॉरफॉक जहाज (MV Lila Norfolk) के पास भारतीय नौसेना का आईएनएस चेन्नई (INS Chennai) पहुंच गया है. नौसेना ने हेलीकॉप्टर उतार समुद्री लुटेरों को चेतावनी देते हुए MV Lila Norfolk को छोड़ने को कहा है.

इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने सेना अधिकारियों के हवाले से बताया कि MV Lila Norfolk जहाज पर मौजूद सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं. मरिन कमांडो ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है. कमांडो जहाज पर उतर चुके हैं. हाइजैक हुए जहाज पर 15 भारतीय मौजूद हैं.

भारतीय नौसेना ने क्या कहा?
भारतीय युद्धपोत आईएनएस चेन्नई ने सवा तीन बजे एमवी लीला को रोका. लगातार अरब सागर में भारतीय नौसेना के समुद्री गश्ती विमान और ड्रोन से नजर रख रहे हैं. नौसेना ने कहा कि जहाज की हम एमपीए, प्रीडेटर, एमक्यू9बी और integral helos के जरिए लगातार निगरानी कर रहे हैं.

दरअसल, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने गुरुवार (4 जनवरी) को लाइबेरिया के ध्वज वाले मालवाहक जहाज एमवी लीला नॉरफॉक के अपहरण की घटना की सूचना दी थी. यूकेएमटीओ, एक ब्रिटिश सैन्य संगठन है, जो रणनीतिक जलमार्गों में विभिन्न जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखता है.

पांच से छह लोग शामिल
जहाज में मौजूद लोगों ने पांच से छह अज्ञात हथियारबंद लोगों के सवार होने का संकेत दिया था. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने नौसेना के प्रवक्ता के हवाले से बताया किभारतीय नौसेना अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मित्र देशों के साथ क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Related Posts

80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

Share Add as a preferred…

Continue reading