लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर एक्टर ने लगाया ब्रेक, सच्चाई की बयां

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी को लेकर इन दिनों सुर्खियां तेज है कि वह लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार के चंपारण जिले से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इन चर्चाओं ने सत्ता के गलियारे में भी खलबली तेज कर दी है। इसी बीच एक्टर मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

हिंदी सिनेमा के मंझे हुए कलाकार मनोज बाजपेयी ने राजनीति में एंट्री को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व ट्विटर) पर लिखा,कि “अच्छा ये बताइये, ये बात आपको किसने बोली या कल रात को आपको कोई सपना आया? बोलिए-बोलिए”।

बता दें कि इस वक्त एक्टर मनोज बाजपेयी द फैमिली मैन के बाद अपनी दूसरी ओटीटी रिलीज ‘किलर सूप’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी डार्क कॉमेडी थ्रिलर वेब सीरीज का ट्रेलर दो दिन पहले ही ऑडियंस के सामने आया है, जिसे देखकर दर्शकों की बैचेनी बढ़ती ही जा रही है।

गौरतलब है कि ‘किलर सूप’ में कोंकणा सेन शर्मा के साथ पहली बार मनोज बाजपेयी ओटीटी पर स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। ये वेब सीरीज 11 जनवरी 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म  पर रिलीज हो रही है। इस वेब सीरीज में पहली बार मनोज बाजपेयी डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे। जहां वो खुद ही मर्डर केस में फंसते हुए दिखाई देंगे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर और कहलगांव की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद अजय मंडल ने केंद्र से मांगी जानकारी

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

    Share Add as a preferred…