बिहार के 7 जिलों से गुजरेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा का नाम बदलकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर दिया है। राहुल की यह यात्रा मणिपुर की राजधानी इंफाल से 14 जनवरी को शुरू होगी और बिहार समेत 15 राज्यों से गुजरेगी।

बिहार में चार दिनों के दौरान यह यात्रा 7 जिलों में 425 किमी की दूरी तय करेगी। राहुल की यात्रा सासाराम, कैमूर, औरंगाबाद, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज से गुजरेगी। बिहार में यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह यात्रा उन जिलों से गुजर रही है, जहां की स्थिति अपेक्षाकृत अच्छी मानी जाती है। पिछली बार जब भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी, तब बिहार में राहुल गांधी की यात्रा नहीं हुई थी।

यात्रा मार्ग को अंतिम रूप देने को मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्षों, विधायक दल के नेताओं की बैठक हुई। यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरेगी। कुल 6713 किमी की दूरी तय होगी।

ये भी पढ़े..

बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

Share Add as a preferred…

बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

Share Add as a preferred…