गुरूवार रहा सबसे सर्द, राजधानी दिल्ली में कोल्ड डे

राजधानी दिल्ली में गुरुवार का दिन पिछले दो सालों में सबसे ठंडा रहा। ज्यादातर इलाकों का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री तक नीचे रहा। इस स्थिति को गंभीर शीत दिवस या सीवियर कोल्ड डे कहा जाता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी दिल्ली में शीत दिवस की स्थिति रहेगी। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों की तरफ से आने वाली गलन भरी हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में गुरुवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सबसे कम है। इससे पूर्व 25 जनवरी 2022 को अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री रहा था। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • ये भी पढ़े..

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल डेब्यू में तोड़ा सचिन-शेफाली का रिकॉर्ड

    Share Add as a preferred…

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…