होटल में 27 साल की मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या, BMW में शव लेकर भागे अपराधी, आरोपियों की तलाश जारी

गुरुग्राम के एक होटल में 27 साल की मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या कर दी गयी है। हत्या के बाद शव को BMW में लेकर अपराधी होटल से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया जाता है कि गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर में वो गवाह थी। जिसकी बदमाशों ने हत्या कर दी है।

घटना की तस्वीर होटल में लगे कैमरे में कैद हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फूटेज को खंगालने में जुटी है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। मृतका की पहचान गुरुग्राम के बलदेव नगर निवासी मॉडल दिव्या पाहुजा के रूप में हुई है। होटल के मालिक अभिजीत पर हत्या का आरोप लगा है।

होटल में 27 साल की मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या, BMW में शव लेकर भागे अपराधी, आरोपियों की तलाश जारी

यह बात निकलकर सामने आ रही है कि होटल मालिक अभिजीत ने शव को ठिकाने लगाने के लिए कुछ लोगों को 10 लाख रुपये दिये थे। ब्लू रंग की बीएमडब्लू कार में रखकर शव को ठिकाना लगाने के लिए ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।

होटल में 27 साल की मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या, BMW में शव लेकर भागे अपराधी, आरोपियों की तलाश जारी

वही आरोपी अभिजीत घटना के बाद से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। अभिजीत की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। वही शव को ठिकाना लगाने बीएमडब्लू से निकले आरोपियों की भी तलाश जारी है। पूरे इलाके में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…