भागलपुर:15 तक भरे जाएंगे हज यात्रा के लिए फॉर्म

भागलपुर:हज यात्रा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक है। हज कार्यकर्ता हाजी उमर फारूक ने बताया कि जिले से लगभग 90 लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया है।

हुसैनपुर के मोहम्मद रिजावन, मोहम्मद शकील, मंसूर अली ने हज के लिए आवेदन किया है, जबकि फुलवरीया से मोहम्मद आदील, बदरुद्दीन, गनीचक के कमाल उद्दीन, हुसैनाबाद के मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद असफाक आदि हज के लिए आवेदन किया वहीं हज 2024 के लिए एक ही परिवार के सात लोगों ने हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन किया है। ये लोग बंसीटीकर, भीखनपुर, काजीवलीचक व बौंसी के रहने वाले हैं। बंसीटीकर के मौलाना मोहम्मद इमाम अहमद ने बताया कि हज 2024 के लिए चार बहन, दो बहनोई और मैं खुद हज के लिए आवेदन किए हैं।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…