भाजपा का लोकसभा चुनाव के लिए नया नारा, अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मंगलवार को एक अहम बैठक हुई, जहां लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का नारा ‘अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार’ तय कर दिया गया.

इसके लिए बीजेपी ने राज्य, लोकसभा और विधानसभा स्तर पर संयोजक और सह-संयोजक भी तय कर दिए हैं.

बैठक में बताया गया है कि जल्दी ही लोकसभा क्लस्टर्स में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे शुरू हो जाएंगे.

  • ये भी पढ़े..