बीजेपी मिलन समारोह का आयोजन : दिलीप वर्मा समेत 4 नेताओं ने PM मोदी में जताया विश्वास, थामा बीजेपी का दामन

पटना: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने कुनबे को बढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में आज 4 नेताओं ने पीएम मोदी में विश्वास जताते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के साथ रेणु देवी ने सभी का स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज बीजेपी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक दिलीप वर्मा और जेडीयू नेता सागरिका चौधरी समेत 4 लोगों ने बीजेपी का दामन थामा। इन सभी का सम्राट चौधरी और सुशील कुमार ने पार्टी में स्वागत किया।

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी से जुड़ने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि महागठबंधन में ऑल इज नॉट वेल है लिहाजा सभी एक – दूसरे को ब्लैकमेल कर रहे हैं। बिहार विधानसभा में भी विरोध होगा। सड़क से लेकर सदन तक बीजेपी विरोध करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परीक्षा अभी बाकी है।इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा लेंगे या नहीं, ये देखना होगा।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव ने बढ़ाई सियासी हलचल, प्रशांत किशोर की एंट्री के बाद सम्राट-नीतीश की मुलाकात चर्चा में

    Share Add as a preferred…

    राजद स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का संदेश, बोलीं- ‘लालूवाद जनता के अधिकारों की लड़ाई का नाम’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *