चालू वित्त वर्ष में 31 दिसम्‍बर 2023 तक रिकॉर्ड आठ करोड़ 18 लाख आयकर रिटर्न आईटीआर दाखिल

चालू वित्त वर्ष में 31 दिसम्‍बर 2023 तक रिकॉर्ड आठ करोड़ 18 लाख आयकर रिटर्न आईटीआर दाखिल किये गये। यह पिछले वित्त वर्ष में दाखिल किए गए कुल आईटीआर से नौ प्रतिशत अधिक है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अनुसार पिछले साल इसी अवधि के दौरान लगभग साढ़े सात करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे।

 

वित्त मंत्रालय ने कहा कि करदाताओं को अपने आईटीआर और फॉर्म जल्दी दाखिल करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ई-मेल, एस.एम.एस. और अन्य  माध्यमों से 103 करोड़ से अधिक लोगों को सूचित किया गया। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के ई-फाइलिंग हेल्पडेस्क टीम ने करदाताओं के सहयोग के लिए 27 लाख से अधिक प्रश्नों का जवाब दिया।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में कृषि भंडारण व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत, 305 गोदाम और 400 पक्का थ्रेसिंग फ्लोर बनाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    ‘एडूकनेक्ट बिहार’ को राष्ट्रीय पहचान, स्कॉच अवार्ड 2026 के लिए चयनित हुई बिहार की डिजिटल तकनीकी शिक्षा पहल

    Share Add as a preferred…