2024 लोकसभा चुनाव में भागलपुर से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं विधायक अजीत शर्मा

भागलपुर:  इंडिया गठबंधन में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सीट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। वही कांग्रेस की ओर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा भागलपुर सीट पर कांग्रेस की दावेदारी की बात कही है। उन्होंने कहा कि बिहार में 9 सीटों पर कांग्रेस पहले लड़ी थी। लेकिन इस बार उससे ज्यादा सीट की बात कांग्रेस के द्वारा की जा रही है।

वहीं उन्होंने कहा कि भागलपुर सीट पर पहले से कांग्रेस का दबदबा रहा करता था। 1989 भागलपुर दंगे के पहले यहां कांग्रेस के भागवत जा आजाद सहित अन्य नेता लगातार जीतते थे। वहीं उन्होंने कहा कि भागलपुर सीट की दावेदारी उन्होंने कांग्रेस की हुई बैठक में भी की है। वही सभी पर फैसला राहुल गांधी और खड़गे सहित इस बार सोनिया गांधी के फैसला लेने की बात उन्होंने कही। वही सीट बंटवारे से पहले ही इंडी गठबंधन में सीट को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है।

  • ये भी पढ़े..

    ‘जो सत्ता के लालच में मंदिर तक लूट रहे हैं…’ सोनम वांगचुक के बहाने BJP पर अखिलेश का बड़ा हमला

    Share Add as a preferred…

    अखिलेश यादव पर पोस्ट के बाद घिरे निशिकांत दुबे, सपा नेता ने भेजा लीगल नोटिस

    Share Add as a preferred…