मैं 1 करोड़ रुपये कर्जा में हूं, भाई की नौकरी गई… दर्द सुनाते मनीष कश्यप ने नीतीश सरकार से दागे कई सवाल:मनीष कश्यप

बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप जेल से निकलने के बाद एक बार फिर से नीतीश सरकार पर हमलावर हो गए हैं। वह लगातार नीतीश कुमार से सवाल पूछ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो साझा कर अपना दर्द सुनाया है। उन्होंने नीतीश सरकार पर परिवार को धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने इस दौरान एनएसए को लेकर भी चर्चा की।

HIGHLIGHTS

  1. जेल से निकलते ही मनीष कश्यप नीतीश सरकार पर हुए हमलावर
  2. मनीष कश्यप ने सरकार पर उनके परिवार को धमकाने का आरोप लगाया

पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 23 दिसंबर को यू-ट्यूबर त्रिपुरारी तिवारी उर्फ मनीष कश्यप 9 महीने बाद बेउर जेल से रिहा हो गए। रिहा होने के बाद एक बार फिर से वह बिहार सरकार पर हमलावर हो गए हैं। वह लगातार तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं।

लेकिन इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह काफी भावुक दिख रहे हैं। इस वीडियो में वह अपना दर्द सुनाते नजर आ रहे हैं। 1 करोड़ रुपये कर्जा में हूं: मनीष कश्यप का दर्द वीडियो में वह कह रहे हैं कि अरे क्यों किए मेरे साथ ऐसा, मुझे जेल डालते, मेरे परिवार के साथ ऐसा क्यों किया? मेरे परिवार को क्यों परेशान किए? मेरे भाई की नौकरी छूट गई।

  • Related Posts

    ईद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सद्भाव संदेश: पटना के खानकाहों में सजदा, लोगों को दी मुबारकबाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 693 योजनाओं का उद्घाटन, 45 हजार BPSC शिक्षकों की बहाली का ऐलान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading