रोहतास में कोरोना से 10 साल की बच्ची की हुई मौत, सिविल सर्जन ने की पुष्टि

साल 2023 की विदाई की बेला आते आते वैश्विक महामारी रहे कोरोना वायरस का नया वेरिएंट जेएन-1 भारत में पांव पसार रहा है। कोविड-19 का यह नया वेरिएंट जेएन-1 एक चिंताजनक वेरिएंट है। इसमें एक विशिष्ट स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन है, जो तेजी से फैलता है। साथ ही इसमें लोगों को शिकार बनाने की क्षमता भी ज्यादा है।

रोहतास में कोरोना से 10 साल की बच्ची की हुई मौत, सिविल सर्जन ने की पुष्टि

देश में नये साल 2024 के आने के पहले अबतक कोरोना संक्रमण के कुल 4170 केसेस सामने आए है। बिहार में भी कोरोना ने पांव पसारा है। शनिवार को राज्य में कोरोना के 7 मरीजों की पहचान हुई है। पटना और गया में 3-3 मरीज जबकि दरभंगा में 1 मरीज मिले है। रोहतास में कोरोना से 10 साल की बच्ची की मौत हो गयी है

बताया जा रहा है की समारोह में शामिल होने बाद बच्ची की तबियत बिगड़ी थी। हालाँकि परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. केएन तिवारी ने की है।

सिविल सर्जन ने कहा कि 25 दिसंबर को आरटीपीसीआर जांच की गई थी। जिसमें बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बच्ची का इलाज एनएमसीएच जमुहार में चल रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गयी है।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 4 जून 2026 का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…