लालू यादव के जन्मदिन पर हरे लाइट से सजा राजद कार्यालय, 76 पौंड का कटेगा केक

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का 11 जून को 76वां जन्मदिन मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी भी जोरों पर हैं, प्रदेश राजद कार्यालय को लाइटिंग से सजाया गया है। पार्टी कार्यालय के बाहर विशेष बैनर भी लगाया जा रहा है। राजद नेता पार्टी कार्यालय से 76 पौंड का केक लेकर दस सर्कुलर रोड स्थित आवास पर जाएंगे। लालू प्रसाद इस केक को काटेंगे।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि लालू प्रसाद के जन्मदिन को सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा।लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर राज्यभर में गरीबों एवं कमजोर वर्ग के लोगों के बीच सहभोज का आयोजन किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह द्वारा शनिवार को सभी सम्बद्ध पदाधिकारियों से सम्पर्क कर जन्मदिन कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई।

राजद प्रवक्ता ने बताया कि बिहार हीं नहीं, बल्कि देश के अन्य प्रदेशों में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

  • Related Posts

    पीरपैंती पावर प्लांट: सरकार की जमीन पर खेती करने वालों को DM की दो टूक- ‘2015 में मुआवजा ले लिया, अब जमीन हमारी; भड़काने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सीतामढ़ी में ‘गजब’ प्रेम कहानी: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा; सुबह होते-होते बन गया ‘दूल्हा’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *