पार्टी में बंदूकधारियों ने घुसकर मचाया तांडव, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत और 26 घायल

नए वर्ष के आगाज से 3 दिन पहले ही मेक्सिको में मातम मच गया है। एक पार्टी में बंदूकधारियों ने जमकर तांडव मचाया है। पार्टी में मौज-मस्ती कर रहे लोगों के बीच अचानक घुसे बंदूकधारियों ने फायरिंग शुरू करके दहशत फैला दी। आनन-फानन में लोग इधर-उधर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घटना उत्तरी मेक्सिको में शुक्रवार तड़के की बताई जा रही है, जहां तीन बंदूकधारियों ने एक पार्टी में घुस कर गोलीबारी की। इस घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए।
मृतकों में दो लोगों की उम्र 18 साल से कम है और घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। इससे बंदूकधारियों के खतरनाक इरादों को समझा जा सकता है। फायरिंग करते समय दरिंदों ने बच्चों तक को नहीं बख्शा। सभी घायलों को नजदीक के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई गई है। जबकि 13 अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। सीमावर्ती राज्य सोनोरा में अभियोजकों ने कहा कि यह हमला स्यूदाद ओब्रेगॉन शहर में एक पार्टी के दौरान किया गया जहां एक गिरोह के सदस्य के होने का अंदेशा था।
माना जा रहा है कि हमला तीन बंदूकधारियों ने किया लेकिन उनका चौथा सहयोगी पार्टी में मौजूद था। हमले के दौरान गिरोह के वांछित सदस्य ने भागने का प्रयास किया लेकिन वह मारा गया। हमले के बाद बंदूकधारी फरार हो गए। सोनोरा में मादक पदार्थों की तस्करी के कई गिरोह सक्रिय हैं और उनके बीच अक्सर वर्चस्व की लड़ाई में खून-खराबा होता है।
  • ये भी पढ़े..

    शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़! सीतामढ़ी में विदेशी शराब से भरे ट्रक पर टूट पड़े सैकड़ों लोग, VIDEO वायरल

    Share Add as a preferred…

    पटना में महिला DCLR पर 15 लाख रिश्वत लेने का आरोप! निलंबन की अनुशंसा, विभाग में मचा हड़कंप

    Share Add as a preferred…