राबड़ी देवी का PM मोदी पर हमला : कहा : देश तोड़ने की हो रही कोशिश, आवाज़ उठाने वालों को किया जा रहा परेशान

पटना:बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत होते ही बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। केन्द्र की सरकार पर बरसते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि देश को तोड़ने की कोशिश हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी यहीं नहीं रूकीं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लगातार भ्रष्टाचार को लेकर वार करते हैं लेकिन पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने दफ्तर बनवाया है, इसके बारे में बीजेपी कुछ नहीं बोलती। इस बारे में जनता को बताना चाहिए।

साथ ही बीजेपी सरकार पर बरसते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि मोदी गवर्नमेंट हर चीज को बेचने में लगी हुई है। इसके खिलाफ जो भी आवाज़ बुलंद करता है, उसको केन्द्र सरकार द्वारा परेशान किया जाने लगता है। हमलोगों के साथ भी यही हो रहा है। जानबूझकर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा परेशान किया जा रहा है।

 

  • ये भी पढ़े..

    NEET विवाद के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *