उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, ललन सिंह को नहीं हटाती जेडीयू तो कुछ दिन में ही समाप्त हो जाती

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह का इस्तीफा के बाद बिहार की राजनीति गर्म हो गई है. संभावना है कि इसका असर जदयू में दिखने वाला है. नीतीश कुमार का साथ छोड़कर अपनी पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अब जदयू को कोई नहीं बचा सकता है. हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि ललन सिंह के जाने से पार्टी एकाएक खत्म नहीं होगा।

जदयू की टूट पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पहले भी कई नेता पार्टी छोड़कर गए हैं. पूर्व नेता जॉर्ज फर्नांडिस और आरसीपी सिंह तो कितने साल से साथ थे तो वे भी हटे या हटाए गए. राजनीति की परिस्थिति के हिसाब से फैसला होता है. ऐसा नहीं है कि ललन सिंह के जाने से जदयू एकाएक खत्म हो जाएगी, लेकिन धीरे धीरे जदयू पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

आगे उन्होंने कहा कि जदयू में टूट नहीं होगा. हालांकि अलग कारण से जदयू धीरे धीरे टूट रही है. अब बचने वाली नहीं है, लेकिन ललन सिंह के चले जाने से एकाएक खत्म हो जाएगी, ऐसा भी नहीं है. इससे पहले आरसीपी सिंह और जॉर्ज फर्नांडिश भी गए थे. नीतीश कुमार जी अपना फैसला नहीं बदले तो पार्टी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

ये भी पढ़े..

खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

Share Add as a preferred…

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

Share Add as a preferred…