भागलपुर के नाथनगर में नाबालिग के बैग से हथियार बरामद

भागलपुर : नाथनगर स्टेशन रोड स्थित पुलिस चौकी पर गुरुवार शाम चार बजे दो भाइयों को संदेहास्पद समझकर नाथनगर के दो चौकीदार कुंदन पासवान और सचिन उर्फ सिंघम पासवान ने बैग की तलाशी के लिए रोका। बड़ा भाई कहलगांव के एकचारी दियारा निवासी भाग खड़ा हुआ। छोटा नाबालिग भाई पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जब उसके बैग की तलाशी पुलिस ने ली तो उसमें एक कट्टा, फूटा हुआ कारतूस और एक फाइटर बरामद हुआ।

चौकीदार पुलिस द्वारा नाबालिग बच्चे को हिरासत में लिया गया और थानाध्यक्ष को सूचना दी। नाथनगर पुलिस गश्ती ने पहुंचकर नाबालिग से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि उसका बड़ा भाई अपने ससुराल बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी बिसनपुर आया था। घर एकचारी दियारा जाने के लिए दोपहर 12 बजे के करीब हमने ऑटो पकड़ा और नाथनगर स्टेशन रोड आए थे। उसे पता नहीं था कि बैग में हथियार और गोली है। नाथनगर इंस्पेक्टर राजरतन ने बताया कि बड़े भाई को भी इसी आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर को मिली नई डीडीसी: रोजी कुमारी बनीं उप विकास आयुक्त, लंबे समय बाद जिला परिषद को मिला नियमित मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भागलपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, नवस्थापित डिग्री कॉलेज के उद्घाटन से पहले तैयारियों का लिया गया जायजा

    Share Add as a preferred…