CRPF जनाव की पत्नी को अगवा करने वाले मामले में JMM नेता गिरफ्तार, घर से हुई लाखों की चोरी

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी JMM के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। नेता पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान की पत्‍नी को किडनैप करने का आरोप है। घटना गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। आरोपी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता पप्पी सिंह को बुधवार देर शाम पाकुड़ जिले के महेशपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अपहृत महिला को भी बरामद कर लिया है।

शाम को घर से निकली, फिर नहीं लौटी पत्नी 

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह-सिरसिया निवासी सीआरपीएफ के जवान अमित कुमार सिंह ने पुलिस को आवेदन देकर पप्पी सिंह और उसके भाई विजय सिंह उर्फ बाजो सिंह दोनों भाई समेत अन्य लोगों पर उसकी पत्‍नी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। आवेदन में अमित कुमार सिंह ने कहा है कि उनकी पत्‍नी दो बच्चों के साथ 25 दिसंबर की शाम को अपने घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि पप्पी सिंह ने साजिश के तहत उनकी पत्‍नी का अपहरण कर लिया है। सीआरपीएफ जवान का आरोप है कि पप्पी सिंह ने उनके घर की आलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपये के जेवर और उनकी बुलेट भी चोरी कर ली है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की छापेमारी

सीआरपीएफ जवान अमित सिंह वर्तमान में लखनऊ में 91 रैफ बटालियन में पदस्थापित हैं। आवेदन देने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस को दिए गए आवेदन में अमित कुमार सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पप्पी सिंह ने सीआरपीएफ जवान को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी।

Related Posts

बिहार में ‘चिराग’ का बड़ा धमाका! नई सरकार पर सस्पेंस खत्म; बोले— “नाम तय है, बस आधिकारिक घोषणा बाकी; नीतीश जी करेंगे मार्गदर्शन”

HIGHLIGHTS: चिराग पासवान का पटना…

Continue reading
दुनिया को बड़ी राहत! ट्रंप ने युद्ध की मशीन पर लगाया ‘5 दिन’ का ब्रेक; ईरान से ‘सीक्रेट’ बातचीत के बाद टाला हमला, गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम

HIGHLIGHTS: व्हाइट हाउस से आधी…

Continue reading