रामलला के जलाभिषेक के लिए जानकी मंदिर से जल कलश रथ रवाना, 29 दिसंबर को पहुंचेगा अयोध्या

अयोध्या के लिए बिहार के जनकपुरधाम स्थित जानकी मंदिर से बुधवार को जल कलश रथ यात्रा रवाना हो गई। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास, नगर प्रमुख (मेयर) मनोज कुमार साह व विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह ने जल कलश की पूजा-अर्चना कर रथ को अयोध्या के लिए रवाना किया।

रामलला के जलाभिषेक के लिए नेपाल की नदियों व सरोवरों से 250 लीटर जल एकत्र किया गया है। नेपाल के श्री गहवामाई रथयात्रा समिति व विहिप की ओर से रामलला के जलाभिषेक के लिए नेपाल की बागमती, कमला, नारायणी, देवघाट व गंगासागर सहित विभिन्न नदियों और सरोवरों से 250 लीटर जल एकत्र किया गया है।

ओपन ट्रक पर रखा गया है जल कलश

जल को तांबे के भव्य कलश में एक ओपन (खुले) ट्रक पर रखा गया है। जल कलश का रथ मंगलवार की रात जानकी मंदिर परिसर पहुंचा था। जहां श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे के साथ दर्शन किया।

बुधवार की सुबह करीब नौ बजे पूजा-अर्चना के बाद जल कलश का रथ जानकी मंदिर परिसर से श्री गहवामाई रथयात्रा समिति के अध्यक्ष श्याम पोखरेल के नेतृत्व में अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। यह बर्दीबास, लालबंदी होते हुए परवानीपुर पहुंचेगा।

यहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन गुरुवार की सुबह रथ वीरगंज होते हुए भारत के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में प्रवेश करेगा। गोपालगंज होते हुए गोरखपुर में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगा। शुक्रवार को रथ अयोध्या पहुंचेगा। जल कलश को श्रीराम मंदिर को समर्पित किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया में देर रात गोलियों की गूंज से दहला इलाका, घर लौट रहे युवक की हत्या; रंगदारी नहीं देने पर हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से मचा हड़कंप, तीन मकानों पर चला बुलडोजर; पांच भूमिहीन परिवारों को मिली अस्थायी राहत

    Share Add as a preferred…