भागलपुर:बालगृह में किशोर की पीटकर हत्या, DM ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश

बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज स्थित बालक गृह में साथी किशोर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बेरहमी से पिटाई में जख्मी किशोर की उपचार के दौरान जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में मौत हो गई। घटना की जानकारी अस्पताल अधीक्षक ने किशोर न्याय बोर्ड, जिलाधिकारी, बालक गृह अधीक्षक और बरारी थानाध्यक्ष को दी।

डीएम के निर्देश पर जगदीशपुर के अंचलाधिकारी सुजीत कुमार की मौजूदगी में अस्पताल स्थित कैंप थाने में शव का पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम की बाकायदा वीडयोग्राफी कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

घटना की बाबत मृतक के बड़े भाई ने बरारी कैंप थाने में मौजूद पुलिस पदाधिकारी के समक्ष फर्द बयान दर्ज कराते हुए मृतक भाई के साथ बालक गृह में बेरहमी से पिटाई करने वाले किशोर को भाई की हत्या में नामित कर दिया है। बड़े भाई ने पुलिस को जानकारी दी है कि बालक गृह में किसी बात को लेकर मुंगेर जिले के गांधी चौक निवासी किशोर ने उसके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया था। जिसे जख्मी हालत में जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसने उपचार के क्रम में दम तोड़ दिया।

खगड़िया जिले का रहने वाला था किशोर

मृत किशोर खगड़िया जिले के मुफस्सिल थानाक्षेत्र का रहे वाला था। बालक गृह में उसके साथ 14 दिसंबर 2023 को बेरहमी से मारपीट की गई थी। उसे जख्मी हालत में बालक गृह प्रशासन ने चुपके से जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना की जानकारी स्थानीय बबरगंज थाने को भी नहीं दी थी। उपचार के क्रम में किशोर की मौत होने के बाद बालक गृह प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे।

अस्पताल अधीक्षक ने घटना की जानकारी डीएम को दे मामले में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति, मेडिकल बोर्ड के निगरानी में पोस्टमार्टम कराने आदि की कवायद कराने का अनुरोध कर दिया। तब मामले की जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई। अब मामले मे न्यायिक जांच आयोग के गठन की कवायद होनी है।

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading