नालंदा पुलिस ने छापेमारी कर 36 कार्टन विदेशी शराब किया बरामद, फर्नीचर की आड़ में चल रहा था धंधा

नव वर्ष के आगमन पर शराब माफियाओं के विरुद्ध नालंदा पुलिस के द्वारा लगातार आसूचना संकलन कर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के देवीसराय मोड महुआबाग के पास एक पुराने फ़र्नीचर की दुकान में भारी मात्रा में शराब होने की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तत्काल दीपनगर थानाध्यक्ष संजय जायसवाल के द्वारा घेराबंदी करके छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में फर्नीचर की दुकान की जब गेट को तोड़ा गया। उसके अंदर 36 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया। जिसमें कुल 840 बोतल विदेशी शराब पाया गया।

सदर डीएसपी नरूल हक ने बताया कि इस घटना में दुकान मालिक विजय चौधरी से पूछताछ की जा रही है। जमीन मालिक द्वारा अपनी जमीन किराए पर देने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…