नये साल 2024 में भागलपुर के रेलयात्री भी कर पाएंगे राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा

लंबे समय से भागलपुर के लोगों की मांग के मद्देनजर अंततः रेल मंत्रालय ने आनंद विहार-अगरतला राजधानी एक्सप्रेस भागलपुर होकर चलाना का फैसला किया।

images 80

आनंद विहार से अगरतला जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव अब भागलपुर में होगा। रेलवे के इस फैसले के बाद भागलपुर के लोगों को दिल्ली और नॉर्थ ईस्ट जाने में आसानी होगी।

16 जनवरी से भागलपुर होकर तेजस राजधानी एक्सप्रेस चलने लगेगी। भागलपुर ग्रेड ए-1 स्टेशन है और यहां से राजधानी एक्सप्रेस चलाने की मांग पिछले दो दशक से हो रही थी। राजधानी एक्सप्रेस में बाकायदा बुकिंग जारी है और पहले कुछ दिनों का टिकट वेटिंग में मिल रहा है। यह साप्ताहिक ट्रेन होगी जो अगरतला से भागलपुर होते हुए आनंद विहार टर्मिनल तक जाएगी। बहरहाल अब राजधानी में सफर का सपना तो साकार हो जाएगा लेकिन वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन का इंतजार रहेगा। रेल सूत्रों की मानें तो इसके लिए भी फिजिबिलिटी आदि की प्रक्रिया हुई है।

images 81

भागलपुर होकर चलने वाली अगरतला-आनंद विहार टर्मिनल सप्ताहिक (20501/20502) तेजस राजधानी एक्सप्रेस के लिए 120 दिन पहले ही बुकिंग शुरू हो गई थी। आज की तारीख में 16 जनवरी के लिए थ्री एसी में वेटिंग 5, टू एसी में वेटिंग 2 और वन एसी में वेटिंग 4 है। इसी तरह आगे की तिथियों में भी काफी टिकट की बुकिंग हो चुकी है। इस तेजस राजधानी एक्सप्रेस में तत्काल और प्रीमियम तत्काल के साथ डायनामिक फेयर स्लैब का भी प्रावधान है।

आनंद विहार-अगरतला राजधानी एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से 7.50 बजे शाम में बुधावार को खुलेगी। रात 12.35 बजे कानपुर सेंट्रल, 4.42 बजे सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दूसरे दिन सुबह 7.55 बजे पटना, 11.35 बजे बजे दिन में जमालपुर, 12.35 बजे दिन में भागलपुर, शाम 4.25 बजे मालदा टाउन, रात 8.05 न्यू जलपाईगुड़ी, रात 1.52 बजे रंगिया, तीसरे दिन सुबह 3.05 बजे गुवाहटी, दिन 12.16 बजे धरमनगर, दिन 1.39 बजे अंबास्सा व दिन 3.40 बजे अगरतला पहुंचेगी।

अगरतला-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस अगरतला से सोमवार को दिन में 3.45 बजे खुलेगी, अंबस्सा शाम 4.39 बजे, धरमनगर शाम 5.54, गुवाहटी सुबह 3.10, न्यू जलपाईगुड़ी सुबह 10.05 बजे, मालदा टाउन दिन में 3 बजे, भागलपुर शाम 6.25 बजे, जमालपुर 7.25 बजे बजे, पटना रात 10.10 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय रात 1.25 बजे, कानपुर सेंट्रल शाम 5.30 बजे और आनंद विहार 10.50 बजे पहुंचेगी।

भागलपुर होकर राजधानी चलाने की लोगों की पुरानी मांग थी। अभी बंदे भारत या वंदेे मेट्रो के चलने के बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है।विकास चौबे, डीआरएम, मालदा रेल मंडल।

Related Posts