दारू पीकर घर आया बेटा, पिता ने लगायी फटकार तो कुल्हाड़ी से उतार दिया मौत के घाट

झारखंड के गिरिडीह में नशे में धुत एक बेटे ने अपने ही बाप की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने कुल्हाड़ी से मारकर बाप को मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार संदीप सोरेन शनिवार की देर शाम घर लौटा। वह नशे में धुत था। किसी बात को लेकर पिता सुखदेव सोरेन के साथ कहा-सुनी हो गई। बात बढ़ी और बवाल होने लगा।

घर के कुछ लोगों ने बाप-बेटे के झगड़े को रोकने की कोशिश भी की, पर सनकी बेटे संदीप सोरेन ने सभी को धमकी दी कि जो बीच में आयेगा, समझेगा। इसी बीच नशेड़ी संदीप ने पास पड़े कुल्हाड़ी को उठाया और अपने बाप पर वार कर दिया। उसने एक के बाद एक दनादन कई वार किये। खून से लथपथ बाप सुखदेव सोरेन मौके पर ही मर गया।

वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के काफी लोग वहां इकट्ठा हो गये। मिली सूचना पर पुलिस भी स्पॉट पर पहुंची। पुलिस ने संदीप को गिरफ्तर कर लिया। संदेही गुनहगार संदीप ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के परसबनी गांव से सामने आई है।

  • Related Posts

    वैशाली के लोदीपुर में ‘खूनी’ बवाल! जमीन विवाद में पत्थरबाजी, लूट और आगजनी; फर्नीचर दुकान फूँकी, वायरल वीडियो ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल

    HIGHLIGHTS: हाजीपुर के गरौल में…

    Continue reading
    दुनिया को बड़ी राहत! ट्रंप ने युद्ध की मशीन पर लगाया ‘5 दिन’ का ब्रेक; ईरान से ‘सीक्रेट’ बातचीत के बाद टाला हमला, गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम

    HIGHLIGHTS: व्हाइट हाउस से आधी…

    Continue reading