पूर्व मंत्री रामचन्द्र राय के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना, 24 दिसम्बर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रामचन्द्र राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रामचन्द्र राय ने चार बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया और एक बार राज्य मंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। अपने क्षेत्र में वे काफी लोकप्रिय थे। वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। वे मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

स्व० रामचन्द्र राय जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

  • ये भी पढ़े..

    NEET विरोध प्रदर्शन पर बिहार सरकार सख्त और संवेदनशील, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

    Share Add as a preferred…