भागलपुर:फंदे से लटकी मिली महिला, परिजनों ने लगाया पति पर हत्या का आरोप

भागलपुर :सुलतानगंज थाना क्षेत्र के कोलगामा गांव में वार्ड 2 में एक विवाहिता को पति ने ही अपने पत्नी को गला में फंदा लगाकर जान मार देने का मामला प्रकाश में आया है, परिजनों ने ऐसा आरोप लगाया है।वही इस मामले में विवाहिता कोमल कुमारी के भाभी ललिता देवी ने बताया कि मेरी ननद कोमल कुमारी की शादी 2 साल पूर्व 16 मई 2021 को मुंगेर जिला के अंतर्गत तारापुर प्रखंड के महेशपुर गांव में तैतर दास के बड़े पुत्र जितेंद्र कुमार से हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई थी शादी के 1 साल के बाद जितेंद्र कुमार एवं उनके परिवार द्वारा एक लाख रुपये दहेज की मांग किया जा रहा है।

दहेज नहीं देने पर मेरे ननद कोमल कुमारी को जान मारने की धमकी व मारपीट घर वालों एवं लड़का जितेंद्र कुमार के द्वारा किया जाता था जो 19 दिसंबर 2023 को मेरे ननद कोमल कुमारी को गले में फंदा लगाकर लड़का जितेंद्र कुमार एवं इनके घर वालों ने मिलकर जान मार दिया है।

जब फोन पर यह घटना की जानकारी घरवालों ने दि घटना की जानकारी होने पर उनके घर जाने पर सभी लोग फरार हो गया, यह घटना की सुचना पुलिस को देने पर तारापुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया। घटना के बाद लड़का जितेंद्र कुमार एंव घर वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैंं। लेकिन पुलिस अब तक इन दहेज लोभीयो की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है इस घटना की जानकारी जदयू अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष महेश दास को मिलने पर पिडित परिवार से मुलाकात करते हुए घटना की जानकारी लेते हुए कहा कि उच्च अधिकारी से बातचीत कर पिडित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही गई। इस दौरान जदयू कार्यकर्ता एंव ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; इलाके में सनसनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर नगर निगम का ‘स्मार्ट’ बजट! 2026-27 के लिए विकास का रोडमैप तैयार; जाम और जलजमाव से मुक्ति के लिए खुलेगा तिजोरी का द्वार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading