भागलपुर:आपसी रंजिश को लेकर युवक को अपराधियों ने मारी गोली

भागलपुर : बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर काली मंदिर के समीप बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी है घटना के बाद मौके से बदमाश फरार हो गए पर आपका जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश में गोलीबारी की घटना बताई जा रहा है। घायल युवक की पहचान महेशपुर निवासी कपिलदेव यादव के पुत्र विनय यादव (25)के रूप में की गई है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है स्थानीय लोगो के मुताबिक पहले दोनों के बीच विवाद हुआ, उसके बाद दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिससे कि विनय यादव के सीने के समीप गोली लग गई बदमाशों ने तीन राउंड गोली फायरिंग किया है।

घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने घायल को आनन- फानन में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. घायल की स्थिति अभी खतरे से बाहर है इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान बताया कि गोलीबारी की सूचना प्राप्त हुई थी।

घटनास्थल पर पहुंचकर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने गोलीबारी का आरोप मुकेश पाल पर लगाया है, घटनास्थल के पास एक घर में सीसीटीवी लगा हुआ है, सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…