पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, गया का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, जानें कैसा है पटना का हाल

पटना: राजधानी समेत प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। पुरवा हवा के कारण पटना सहित 28 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड में कमी आई है। पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहे।

वहीं कई जिलों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहा। अगले दो से तीन दिन के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस व 7.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का ठंडा शहर रहा।

पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, गया का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, जानें कैसा है पटना का हाल

एक सप्ताह से अधिक दिनों से चल रही पछुआ हवा से तापमान में गिरावट आई है। गया जिले में ठंड बढ़ गई है। जिले में मौसम का मिजाज बदला सा दिख रहा है। दिन में धूप के जगह से थोड़ी गर्मी तो रात में सर्दी सता रही है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे है।

वही दस किलोमीटर प्रति घंटा की हवा चल रही है। लगातार न्यूनतम तापमान उतरा-चढ़ाव हो रहा है। पटना स्थित मौसम विभाग के पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि एक-दो दिन के अंदर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। जिससे की ठिठुरन बढ़ेगा।

लगातार तापमान में गिरावट आएगी। धूप निकलने के बाद मौसम समान रहेगा। लेकिन शाम होते ही ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देगा। शहर में लोग रात में आग के सहारे ले रहे है। वहीं बढ़ती ठंड पर नगर निगम गंभीर नहीं है। शहर में मात्र 11 स्थानों पर अलाव जल रहा है।

ये भी पढ़े..

गया में एसटीएफ जवान गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण का आरोप

Share Add as a preferred…

नेपाल में लगातार बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंगा, कोसी, गंडक और कमला समेत कई नदियां उफान पर

Share Add as a preferred…