कांग्रेस सांसद पर भड़के भाजपा नेता अनुराग ठाकुर, कहा- अपरिपक्व हैं राहुल गांधी, उनका आचरण शर्मनाक

मिमिक्री का मुद्दा अब तक गरमाया हुआ है। मिमिक्री करने वाले तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया जा रहा है। अब भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस पूरे मुद्दे पर राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को अपरिपक्व, गैर-गंभीर और अलोकतांत्रिक तक बता दिया है। आइए जानते हैं अनुराग ठाकुर ने क्या कुछ कहा है।

अपरिपक्व हैं राहुल गांधी

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा- “राहुल गांधी अपरिपक्व, गैर-गंभीर और अलोकतांत्रिक हैं। उनका आचरण चाहे सदन के अंदर हों या बाहर, यह शर्मनाक करने वाला है। राहुल गांधी ने जो किया उसके लिए देश उन्हें माफ नहीं करेगा। अगर एक सांसद ने गलत काम किया है तो उन्हें उसमें शामिल होने के बजाय उसे रोकना चाहिए था। माफी मांगने के बजाय वे आरोप लगा रहे हैं।”

INDI ने उत्तर और दक्षिण को विभाजित किया

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- “INDIA गठबंधन ने उत्तर और दक्षिण को विभाजित किया है, उन्होंने सांस्कृतिक विभाजन किया। तीन राज्यों में चुनावों के बाद हमने देखा है कि INDI गठबंधन का पतन हो गया है। संसद में हुई सुरक्षा चूक की घटना के दौरान देश चाहता था कि वे(विपक्ष) एक हो लेकिन दुर्भाग्य से विपक्षी दलों के सदस्य या INDI गठबंधन एक साथ नहीं आया, वे सिर्फ संसद भवन के बाहर खड़े होकर भारत के उपराष्ट्रपति की नकल करना चाहते थे। एक सांसद के लिए ये एक बेहद शर्मनाक हरकत है। इस दौरान प्रमुख विपक्षी दल के एक वरिष्ठ नेता वीडियो बनाते दिख रहे हैं, ऐसा लग रहा है जैसे वह बेरोजगार हैं।

Related Posts

फिल्म ‘धुरंधर 2’ देख रहे भाइयों को पुलिस ने बनाया ‘थर्ड डिग्री’ का शिकार! सुप्पी थाने में रातभर बरती गई बर्बरता; SP ने बिठाई जांच, इलाके में भारी आक्रोश

HIGHLIGHTS: वर्दी की हैवानियत या…

Continue reading
पूर्णिया में ‘इश्क’ का खौफनाक अंत: मेला दिखाने के बहाने ले गया बॉयफ्रेंड; पहले खुद किया रेप, फिर दोस्तों के आगे परोसा… विरोध करने पर गला घोंटकर फेंक दी लाश!

HIGHLIGHTS: डगरुआ में दरिंदगी की…

Continue reading