सुशील मोदी ने कहा- सीएम नीतीश के तहत के के पाठक को शिक्षा विभाग भेजा, चंद्रशेखर के साथ ही सभी RJD मंत्री दुखी

पटना: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के आप्त सचिव की ओर से जाती पीत पत्र को लेकर दो दिनों से हंगामा मचा है. गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मसले पर हस्तक्षेप किया और चंद्रशेखर और केके पाठक को अपने आवास बुलाया था. अब बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने इस मसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे आरजेडी के मंत्री के खिलाफ नीतीश कुमार की साजिश करार दिया है।

सुशील मोदी ने कहा है कि आरजेडी के मंत्रियों पर अंकुश और नियंत्रण रखने के लिए ऐसे अधिकारियों को लगाया गया है. इसी के कारण मंत्रियों और अधिकारियों में तनातनी शुरू हो गई है. केके पाठक के बारे में सभी जातने हैं. किसी भी विभाग में छह महीने से ज्यादा नहीं टिकते।

सुशील मोदी ने कहा कि शिक्षा मंत्री से मेरे अच्छे संबंध नहीं है क्योंकि उन्होंने रामचरितमानस पर भी विवादित बयान दिया था .लेकिन मंत्री के पीए को विभाग में घुसने नहीं दिया जायगा, मंत्री की कोई औकात नहीं है, ऐसी स्थिति में या तो मंत्री रहे या सचिव रहे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री में अगर थोड़ी सी भी नैतिकता और हिम्मत है तो उनको तत्काल इस्तीफा देना चाहिए. नीतीश कुमार को बताने का काम करें कि अगर हमको मंत्री रखना है तो केके पाठक को हटाना पड़ेगा।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *