भागलपुर में ठंड का प्रकोप,कनकनी ने बढ़ाई परेशानी

इस मौसम में पहली बार पछुआ हवा बाकी दिनों की तुलना में तेज चली। गुरुवार को इसकी औसत गति 3.4 किमी प्रतिघंटा रही। इसकी वजह से दोपहर के बाद ज्यादा ठंड महसूस होती रही। जबकि दिन में ठंड कम थी। दिन के तापमान में 24 घंटे में 1.4 डिग्री की वृद्धि हुई और यह 24.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान .9.डिग्री घटकर 7.5 दर्ज किया गया।

बीएयू के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार से 27 दिसंबर के बीच तापमान में कमी बनी रहेगी। पश्चिमी हवा चलती रहेगी लेकिन इसकी गति कम हो सकती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे गेहूं और मक्का में आवश्यकता के अनुसार सिंचाई करें। अगर अभी तक गेहूं की बुआई नहीं की है तो देर से बोयी जाने वाली किस्म का चयन करें। तापमान में कमी आने पर बीज के अंकुरण में समस्या आ सकती है।

ये भी पढ़े..

हरियाणा में चौथी मंजिल से गिरकर बिहार की शिक्षिका की मौत, भागलपुर के मकरंदपुर की थी निवासी

Share Add as a preferred…