सुर संग्राम का विजेता बना बिहार का राहुल पाण्डेय, इनाम मिला 15 लाख का, रचा इतिहास

पटना। बक्सर के राहुल पांडेय सुर संग्राम के विजेता बने। बुधवार को बापू सभागार में आयोजित सुर संग्राम के ग्रांड फिनाले में बक्सर के राहुल पांडेय विजेता घोषित किये गये। वहीं बेगूसराय के किशन पहले और झारखंड के मंटू निराला दूसरे उपविजेता घोषित किये गये।

सुर संग्राम का विजेता बना बिहार का राहुल पाण्डेय, इनाम मिला 15 लाख का, रचा इतिहास

‘सुर संग्राम -दंगल सुरों का के विजेता राहुल पांडेय को पंद्रह लाख रुपये की राशि इनाम के रूप में दी गई, वहीं पहले उपविजेता किशन को 10 लाख और दूसरे उप विजेता मंटू निराला को पांच लाख रुपये की राशि इनाम के रूप में दी गई।

सुर संग्राम का विजेता बना बिहार का राहुल पाण्डेय, इनाम मिला 15 लाख का, रचा इतिहास

मौके पर भोजपुरी जगत के चर्चित कलाकार मनोज तिवारी, पवन सिंह, निरहुआ, चिंटू पटवारी, संभावना सेठ सहित कई जाने माने हस्ती मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मनोज तिवारी ने कहा कि सुर संग्राम एक बड़ा मंच है जो छोटे- छोटे गांव से आने वाले कलाकार को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर दे रहा है।

सुर संग्राम का विजेता बना बिहार का राहुल पाण्डेय, इनाम मिला 15 लाख का, रचा इतिहास

वहीं दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बताया कि भोजपुरी जगत का इससे बड़ा कोई मंच नहीं है। संगीत की दुनिया के बड़े- बड़े गायकों ने अपने संगीत से इस शाम को एक ऐतिहासिक संगीतमय शाम में बदल दिया। हजारों की संख्या में दर्शकों ने बापू सभागार में भोजपुरी संगीत का लुप्त उठाया।

सुर संग्राम का विजेता बना बिहार का राहुल पाण्डेय, इनाम मिला 15 लाख का, रचा इतिहास

बता दें कि कि ग्रांड फिनाले के लिए बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश से 5 फाइनलिस्ट चुन कर आये थे। जिसमे बिहार से किशन कुमार और राहुल पांडेय झारखंड से मंटू निराला व उत्तरप्रदेश से सुगम सिंह और अनामिका त्रिपाठी शामिल थे।

सुर संग्राम का विजेता बना बिहार का राहुल पाण्डेय, इनाम मिला 15 लाख का, रचा इतिहास

ये भी पढ़े..

बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

Share Add as a preferred…

‘हंगामा नहीं, संसद में हो बहस’… CJP के प्रदर्शन पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, कहा- जनता ने सरकार को चुना है

Share Add as a preferred…