भागलपुर में चोरी की बाइक छुड़ाने थाने पहुंच गया चोर, पुलिस ने भेजा..

भागलपुर में इन दिनों चोरी की घटना आम हो गई है। आप बाहर निकले तो चोरी, घर खाली छोड़े तो घर मे चोरी। चोरों का आतंक इन दिनों चरम सीमा पर है।

इसी बीच रविवार की शाम सैंडिस के पास संदिग्ध दिखे एक नाबालिग को पुलिस ने पूछताछ के लिए पास आने को कहा तो वह अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग निकला। पुलिस बाइक थाने पर लेकर चली गई। सोमवार की सुबह वहीं लड़का तिलकामांझी थाना पहुंच गया। वह बाइक छोड़ने की बात कहने लगा।

पुलिस पदाधिकारी ने जब उसे अपने माता-पिता को बुलाने को कहा तो वह थाने से भागने लगा। पुलिस को संदेह हुआ और उसे संरक्षण में ले लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसकी बाइक चोरी की है। उसने बताया कि वह बाइक मैकेनिक का काम करता था।

बाद में शहर के विभिन्न इलाकों में बाइक चोरी कर कम कीमत पर इधर-उधर बेचने लगा। तिलकामांझी थानेदार इंस्पेक्टर प्रियरंजन ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे रिमांड होम भेजा गया।

ये भी पढ़े..

NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

Share Add as a preferred…

नवगछिया में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, चेहरे और शरीर पर बरसाईं गोलियां

Share Add as a preferred…