भागलपुर:बालू खनन माफिया द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग मामले में 5 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

भागलपुर के जगदीशपुर थाना अंतर्गत तहसील नदी घाट पर अवैध रूप से बालू खनन माफिया द्वारा अवैध बालू खनन की सूचना पर जगदीशपुर थाना अध्यक्ष अपने दलबल के साथ पहुंचे थे। तभी पुलिस को देखते ही माफियाओं ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी।

जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गई और माफियाओं को पकड़ने के लिए पीछा किया गया। तभी सभी अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए।

उसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज किया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर घटनास्थल पर पहुंचे और एक विशेष टीम का गठन किया गया।

जवाबी कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल खनन माफिया नितेश कुमार राजेश कुमार दिवाकर यादव अजीत कुमार और बिट्टू कुमार को दो अवैध कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया हैै।

पुलिस सबों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है और बाकी फरार हुए माफिया को भी पकड़ने की कवायत में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…