सुल्तानगंज में बीपीएससी एग्जाम देने जा रही युवती को पिकअप वैन ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

भागलपुर : सुलतानगंज थाना क्षेत्र के कृष्णगढ़ मोड़ के समीप पिकअप वैन और बाईक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानगंज के गंगनिया से अपने भाई प्रभात कुमार के साथ बीपीएससी शिक्षक भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा देने के लिए पूर्णिया जा रही थी। तभी कृष्णगढ़ मोड़ के पास सड़क हादसा हो गया।

मृतक के भाई प्रभात ने बताया कि बीपीएससी शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा देने के लिए सुबह चार बजे घर से निकली थी। सुल्तानगंज स्टेशन से ट्रेन पड़कर पूर्णिया परीक्षा देने के लिए जाती। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वेन ने रौंद दिया। घटना के बाद पिकअप वैन के चालक मौके से फरार हो गए।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक युवती की पहचान गंगानिया निवासी रमाकांत मंडल के 41 वर्षीय पुत्री नीलम कुमारी के रूप में की गई है। नीलम घर में सबसे बड़ी थी, वह बीपीएससी (शिक्षक) की तैयारी कर रही थी।

इधर, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन को जप्त कर लिया है। मालिक का पता लगाया जा रहा है। डेट बॉडी को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *