17 शहरों का गिरा पारा, कोहरे के साथ बढ़ी ठंड, पटना-पूर्णिया की हवा सबसे खराब

पटना सहित 23 शहरों के अधिकतम तापमान में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। पटना समेत 14 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि जबकि 17 शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ठंडा शहर 7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस कैमूर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इस कारण लोगों को अभी की तरह ही ठंड का एहसास होगा, लेकिन शाम और सुबह के समय अधिक ठंड का एहसास होगा। पटना का अधिकतम तापमान गिरा और न्यूनतम तापमान बढ़ा गुरुवार को पटना के अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री का वृद्धि और अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 11.4 और अधिकतम 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होने और पछुआ हवा चलने से आम दिनों के मुकाबले गुरुवार को दिन में भी कनकनी का एहसास हो रहा था।

सूबे में ठंड बढ़ने के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। धुंध के चलते बच्चों-बुजुर्गों को सांस की तकलीफ हो रही है। राजधानी पटना का हाल सबसे बुरा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 425 पहुंच गया है। वहीं पूर्णिया का भी एक्यूआई 412 है। इसके अलावा अररिया, भागलपुर, आरा और मुजफ्फरपुर का भी AQI साढ़े 300 के पार है। सबसे बेहतर सासाराम और बिहारशरीफ की हवा है।

ये भी पढ़े..

नेपाल में लगातार बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंगा, कोसी, गंडक और कमला समेत कई नदियां उफान पर

Share Add as a preferred…

डुमरिया के आशुतोष कुमार झा का बॉलीवुड में बढ़ता सफर, जल्द रिलीज होगा नया मैथिली गीत ‘मीठ-मीठ मैसेज’

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *