लालू यादव से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री, जानें आईएएस अधिकारी से बढ़ते विवाद पर क्या कहा?

बिहार के शिक्षा विभाग में पीत पत्र बाद बवाल मच गया है. बीजेपी इस मामले में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के साथ-साथ सीएम नीतीश कुमार पर भी हमलावर है. इस बीच बड़ी खबर है कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर गुरुवार (6 जुलाई) की सुबह-सुबह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंच गए।

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि मैं जो मीडिया के माध्यम से देख रहा हूं उसी से वाकिफ हुआ हूं. मैं उन्हीं चीजों को देख रहा हूं.” पीत पत्र को लेकर जारी बवाल के बीच एक सवाल पर कि मंत्री बड़ा कि अपर मुख्य सचिव इस पर चंद्रशेखर ने कहा कि संविधान के अनुसार बता दें कि कौन बड़ा है. आपके आप्त सचिव को कार्यालय में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि इन्हीं चीजों को समझना है।

बीजेपी की ओर से उठाए जा रहे सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनका तो काम ही है आरोप लगाना. सब लोग अपने काम में लगे हैं. केके पाठक से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि यह केके पाठक से पूछा जाए. हालांकि लालू से क्या बात हुई है इस पर कुछ नहीं कहा।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन खूब हंगामा, 1 लाख शिक्षकों की भर्ती से लेकर पंचायत टैक्स तक कई बड़े फैसले

    Share Add as a preferred…

    सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *