हर्ष फायरिंग ने फिर ली जान, बारात में चलीं गोलियां, 7 साल के बच्चे की मौत, 3 घायल

मोतिहारी: बिहार में प्रशासन की सख्ती के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मोतिहारी के पकड़ीदलाय थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव में बुधवार की शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। वहीं तीन व्यक्ति जख्मी हैं। मृतक की पहचान जयकिशुन पासवान के पुत्र गोविन्द कुमार (07) के रूप में हुई है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि हर्ष फायरिंग में बच्चे के मौत के अलावा एक और व्यक्ति को गोली लगी है। जिसकी खोज की जा रही है।

हर्ष फायरिंग के इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। घटनास्थल पर पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार पहुंचे और छानबीन की। पुलिस का कहना है कि सिसहनी पंचायत के पूर्व मुखिया गेनामती देवी के पौत्री की आज बारात आने वाली थी।

बारात आने के दौरान कुछ लोगों ने अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग की। हर्ष फायरिंग में गोविन्द व एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी। बच्चे की मौके पर मौत हो गयी। वहीं गांव के लोगों ने जख्मी को कहीं छिपाकर इलाज करा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े..

बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

Share Add as a preferred…

बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *