बिहार में ठंड ने बढ़ाई कनकनी, 8 डिग्री पहुंचा भागलपुर का पारा

बिहार में सर्दी लोगों को परेशान करने लगी है. पटना मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश का सवार्धिक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस सबौर का दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों बाद अधिकतम तापमान में भी 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई है, यानी कुछ दिन बाद बिहार में ठंड अपने शबाब पर होगी.

बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आई है. पटना का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आज गुरुवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. दिन के समय आसमान साफ रहेगा हवा में आर्द्रता लगभग 45 % रहेगी, जो 2.62 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.

बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे छाए रहने की संभावना है. अधिकांश भागों में पछुआ हवा के कारण ठंड बढ़ेगी. प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं अभी प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है.

बिहार में अगले 5-6 दिनों में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस और के अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हवा में आर्द्रता लगभग 70-86% के बीच रहेगी, जो 7-15 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस बार भारत के अधिकांश हिस्सों में सर्दी कम पड़ेगी. मौसम विभाग की मानें तो इस साल दिसंबर से लेकर अगले साल फरवरी तक न्यूनतम तापमान औसत से अधिक रहेगा. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है.

Related Posts

बिहार में ‘किचन क्रांति’! अब घर बैठे मिलेगा पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन; सिलेंडर की झंझट खत्म, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और अपने जिले की कंपनी

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *