गुरुजी अब लगाएंगे ऑनलाइन हाजिरी, तभी मिलेगी सैलरी, जान लीजिए अटेंडेंस का नया नियम

बिहार के स्कूलों में पठन-पाठन को दुरुस्त करने के लिए लगातार नये नियम बनाए जा रहे हैं ताकि विद्यालय में सुचारु रूप से पढ़ाई हो सके। अब शिक्षा विभाग ने राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की हाजिरी बनाने को लेकर नया नियम बना दिया है, जिसे जानना हर टीचर के लिए बेहद जरूरी है।

बता दें कि बिहार में अब माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की हाजिरी बायोमीट्रिक से होगी। शिक्षा विभाग ने बायोमीट्रिक मशीनों को स्कूलों में लगाने के लिए एजेंसियों का चयन कर जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।

विभाग के निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है। उन्होंने बताया कि बायोमीट्रिक मशीनें लगाने के लिए 4 एजेंसियों का सेलेक्शन हुआ है। इन सभी एजेंसियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। एजेंसियां अपने जिले में संपर्क कर स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीने लगाएंगी।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *