सरकारी शिक्षक ने दहेज के लिए रोक दी शादी, जब तक डेढ़ लाख नहीं मिलेगा हम शादी नहीं करेंगे

शादी का सीजन चल रहा है और इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी के वीडियोज़ और फोटोज़ की भरमार हो गई है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शादी में लड़के ने दहेज के लिए जो डिमांड उसे सुनकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है ताकि लोग ऐसे मामले में न फंसे और दहेज न लेने के लिए जागरूक हों।

दहेज के लिए रोक दी शादी

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दूल्हा शादी के मंडप में शादी रोककर लड़की वालों से दहेज की बातें कर रहा है। वह बोल रहा है कि शादी से पहले दो लाख रुपए में बात हुई थी जिसमें से 50 हजार मिल चुके हैं लेकिन अभी डेढ़ लाख नहीं मिले हैं। जब तक वह डेढ़ लाख रुपए नहीं मिल जाते तब तक वह शादी नहीं करेगा। इस पर लड़की वाले दूल्हे से अनुरोध कर रहे हैं कि अभी शादी कर लीजिए आपको डेढ़ लाख रुपए मिल जाएंगे।

वायरल वीडियो पर लोग कर रहे कमेंट

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर  @apan_mithilanchal नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 60 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम लोग इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इसे डेढ़ लाख क्या कोई डेढ़ सौ रुपए भी न दे। दूसरे ने लिखा- तुम जैसे लोगों को लड़की मिल जा रही है वहीं काफी है।

ये भी पढ़े..

उज्जैन में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, बीजेपी नेता के दो भतीजों की मौत; हमले के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Share Add as a preferred…

जालौन की लापता काजल का वीडियो वायरल, बोली- ‘अपहरण नहीं हुआ, अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई’; शादी का किया दावा

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *