भागलपुर:देवर ने भाभी को किया घर से बेदखल,न्याय के लिए पहुंची एसएसपी कार्यालय

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र से एक अजीब गरीब घटना सामने आई है। जहां डिफेंस में कार्यरत फौजी शैलेश कुमार की पत्नी अलका राज को उसके अपने घर से ही सौतेले देवर ने बेदखल कर दिया है।

तकरीबन 1 साल से वह थाने के चक्कर काट रही थी। जब न्याय नहीं मिला तो वह अपनी गुहार लगाने वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के कार्यालय पहुंची। तब जाकर उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जल्द इसपर संज्ञान लिया जाएगा।

अब देखने वाली बात यह होगी कि जिसका पति देशवासियों की सेवा के लिए दुश्मनों से लड़ने के लिए बॉर्डर पर तैनात है। वहीं उसकी पत्नी दरबदर की ठोकर खा रही है कब तक उसे भागलपुर पुलिस प्रशासन न्याय दिला पाती है।

ये भी पढ़े..

श्रावणी मेला-2026: सुल्तानगंज में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, गंगा घाट और प्रमुख मार्ग कराए गए खाली

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *