भागलपुर:जान से मार डालने की धमकी,परिजनों के साथ घर में हुए कैद हूए मुखियाजी

बिहार में अब जनप्रतिनिधि असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह मामला भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआचक का है।  जहां के मुखिया मुकेश मंडल और उनका पूरा परिवार काफी डरा और शहमा हैं।

मुखिया की पत्नी ने बताया कि मेरे पति को मेरे ही गांव के सरपंच जवाहरलाल यादव ने अपने गुंडो के साथ तीन बार जान से मारने का प्रयास किया। जब मीडिया में यह बात आई तो सरपंच आग बबूला हो गए। वह बार-बार मेरे परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे है। जिसको लेकर हमलोग अपने ही घर में कैद हो गए हैं।

वहीं मुखिया ने कहा हम लोग जनप्रतिनिधि होने के बावजूद इस कदर डरे शहमे है कि घर से एक कदम निकलना दुबर हो गया है। हम लोगों के घर में जो भी काम करने आते हैं,उन्हें भी आने से मना कर दिया गया है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि एक जनप्रतिनिधि को  जिला प्रशासन किस तरह सुरक्षा प्रदान करती है।

Related Posts

अररिया में ‘विकास’ का महा-धमाका! समृद्धि यात्रा में CM नीतीश ने दी ₹546 करोड़ की सौगात; पुल, फ्लाईओवर और डेयरी प्रोजेक्ट से बदलेगी सीमांचल की सूरत

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर में ‘इंसाफ’ का मेगा शो! 14 मार्च को लोक अदालत की बारी, प्रचार वाहन को मिली हरी झंडी; बिजली-बैंक के झगड़े अब मिनटों में होंगे खत्म

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *