बिहार: बकरी चराने गई महिला का शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

बेगूसराय में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बकरी चराने गई एक विधवा महिला का शव बालान नदी किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने महिला के साथ रेप करने के बाद हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिया है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बलान नदी के किनारे मुसहरी घाट की है।

मृतक महिला बछवाड़ा थाना इलाके की निवासी बताई जा रही है। परिजनों ने मृतिका के शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं। महिला के साथ लूटपाट और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह शनिवार को भी करीब 11 बजे विधवा महिला बकरी चराने की बात कह घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी।

महिला के नहीं लौटने पर परिजनों को शंका हुई। इसके बाद परिवार के लोग संभावित जगह पर उसे तलाश करने लगे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। थक हारकर परिजन और ग्रामीण जब बलान नदी किनारे पहुंचे महिला को मृत हालत में पाया। मृतिका के शरीर पर स्थित गहने गायब पाए गए हैं। परिजनों ने बताया कि घटना स्थल पर देखे गए युवक पर इसके पहले भी इस तरह के संगीन आरोप लगे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलने की बात कही है। पुलिस ने मृतक महिला के शव के पास से किसी युवक का शर्ट भी बरामद किया है।

Related Posts

ईद के बाद सियासी हलचल: गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के आवास पहुंचे निशांत कुमार, बंद कमरे की बैठक से बढ़ी चर्चा

Share Add as a preferred…

Continue reading
बिहार में बड़ा बदलाव: अब 24 घंटे में मिलेगा मृत्यु प्रमाणपत्र, पंचायत स्तर पर होगी डिजिटल व्यवस्था

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *