सड़क पर शौच कराने को लेकर जमकर हुई फायरिंग, 6 लोगों को लगी गोली; सभी अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। घटना में एक ही परिवार के छह लोगों को गोली लग गई। सड़क पर शौच करने को लेकर विवाद हुआ था। घटना फिरोजाबाद जिले के थाना मटसेना क्षेत्र के अगरूपुरा गांव की है। यहां दो पक्षों में सड़क पर शौच कराने को लेकर खूनी सघर्ष में जमकर फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष के छह लोगों को गोली लग गई।

सभी घायल अस्पताल में भर्ती

सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना से गांव में दहशत बनी हुई है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र और अरविंद्र में विवाद हुआ। इस घटना में देवेंद्र के पक्ष के छह लोग गोली लगने से घायल हो गए। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Posts

हिसुआ में कोहराम! खेत देखने जा रहे दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर ने रौंदा; एक ही आंगन से उठीं दो अर्थियां, 5 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Share Add as a preferred…

Continue reading
पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की आंख में सटाकर मारी गोली; दरवाजे पर बैठे ट्रैक्टर चालक की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी सरोज फरार

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *