इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, बढ़ सकती है ठंड; जानें मौसम का हाल

उत्तर भारत के कई राज्यों में एक ओर जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में 10 और 11 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ स्थानों पर आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को केरल और तमिलनाडु के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में में भी कोहरा पड़ रहा है। यूपी में दिन में ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई है।

दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में भी तापमान लगातार गिर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

कश्मीर में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा

उधर, जम्मू-कश्मीर में घाटी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। घाटी में ठंड बढ़ने के कारण कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। बीती रात श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी

राजस्थान में भी तापमान लगातार गिर रहा है। इसकी वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीती रात सीकर का फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू और जयपुर में भी तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

ये भी पढ़े..

आज का राशिफल और पंचांग: 21 जुलाई 2026, मंगलवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

Share Add as a preferred…

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *