बहु को सास से हुआ झगड़ा तो देवर ने गला दबा कर मारने का किया प्रयास

ऐसे आपराधिक प्रयासों को नकारात्मक और गंभीर बताया जाता है। इसकी जानकारी को तुरंत स्थानीय पुलिस या आपके क्षेत्र की सुरक्षा अधिकारियों को सूचित करना चाहिए। ऐसे घटनाओं की रोकथाम के लिए कानूनी प्रक्रियाएं अभियंत्रित करनी चाहिए।

थाना क्षेत्र के चंपानगर के कसबा निवासी बीवी मनीषा ने देवर मो. इबरान उर्फ चांद पर गला दबाकर हत्या करने के प्रयास करने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया है कि पांच दिसंबर को रात साढ़े दस बजे वह अपने ससुराल में थी। उसी समय उसकी सास, देवर किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगे। दोनों के बीच झगड़ा मारपीट तक पहुंच गयी। बीच-बचाव को वे आई तो देवर मो. चांद ने उसकी गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ी। देवर को लगा कि मैं मर गई हूं। वह मौके से भाग गया। उसके पति और परिजनों ने मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए कराया। नाथनगर इंस्पेक्टर राजरतन ने बताया कि महिला के लिखित बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *