महिलाओं को आंटी कहना हो सकता है खतरनाक, भरोसा नहीं है तो देखें यह वीडियो

सोशल मीडिया पर हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में कई वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के दिल को छू लेते हैं। उनका टैलेंट देखकर लोग भी उन्हें सलाम करते हैं। तो वहीं कभी-कभी लड़ाई के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अधिकतर लड़ाई बस या मेट्रो में होती है। इन लड़ाईयों के पीछे अलग-अलग कारण होते हैं, लेकिन क्या कभी सुना है कि एक महिला सिर्फ इस बात पर भड़क गई कि उसे एक लड़की ने महिला कह दिया। आइए बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

आंटी बोलने पर भड़की महिला

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें एक महिला दो लड़कियों से लड़ाई करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में एक लड़की पार्क में खड़ी दूसरी महिला को आंटी कह देती है। इसके बाद वह महिला काफी भड़क जाती है। वह लड़की से पूछती है कि मैं कहां से आंटी नजर आती हूं। मेरी तो अभी शादी भी नहीं हुई है। मैं तूझ से 2 साल छोटी ही होउंगी। पार्क में खड़ी लड़कियां बोलती हैं कि आप आंटी लग रही हैं इसलिए कहा। इस बात पर महिला कहती है कि नहीं, मैं कहीं से आंटी नहीं लगती हूं। मुझे क्या किसी को भी आंटी नहीं कहना। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

https://x.com/gharkekalesh/status/1732982685218541861?s=20

लोगों ने लिए जमकर मजे

इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 77 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- दुखती रग पर हाथ रख दिया तो नाराज तो होंगी ही। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे नहीं बोलना चाहिए था, बल्कि आंटी जी कहकर रिस्पेक्ट देना चाहिए था। तीसरे यूजर ने लिखा- आंटी को कभी भी आंटी मत कहना। एक और यूजर ने लिखा- शादी नहीं हुई तो उम्र नहीं बढ़ती क्या?

ये भी पढ़े..

बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

Share Add as a preferred…

बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *