लालू बोले – बिहार में नहीं खुलने देंगे मोदी का खाता

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि बिहार में भाजपा को एक भी सीट जीतने नहीं देंगे। लालू प्रसाद ने गुरुवार को अपने आवास पर इंडिया गठबंधन की आगामी लोकसभा चुनाव में तैयार हो रही रणनीति को लेकर मीडिया से बातचीत यह दावा किया। भाजपा के बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत के दावे पर कहा कि इस बार उनलोगों को बिहार में एक भी सीट जीतने नहीं देंगे।

जम्मू एवं कश्मीर पर केंद्र द्वारा संसद में पेश किए गए नए विधेयक और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर दिए गए बयान पर श्री प्रसाद ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कोई जानकारी नहीं है। वे कुछ भी बोलते रहते हैं। आरोप लगाया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और जम्मू कश्मीर में अभी जो हमले हो रहे हैं उन सबके लिए वो ही (अमित शाह ) जिम्मेदार हैं। इनकी वजह से ही आज देश का बुरा हाल हो गया है। श्री प्रसाद ने विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक को लेकर कहा कि दिल्ली में बैठक होने वाली है। तिथि तो तय हो गयी है। 17 और 18 दिसंबर को बैठक होगी। इसमें सभी लोग शामिल होंगे।

ये भी पढ़े..

श्रावणी मेले से पहले सुल्तानगंज गंगा घाट पर बनी आकर्षक 3D पेंटिंग, श्रद्धालुओं के लिए बनेगी खास आकर्षण

Share Add as a preferred…

नेपाल में लगातार बारिश का असर, भागलपुर में गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर से अधिक बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *